Rajasthan Board Syllabus 2025: 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा का नया सिलेबस जारी यहां देखे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा वर्ष 2025 परीक्षा के लिए सिलेबस आज दिनांक 27 जून 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं का नया सिलेबस जारी किया गया है। विद्यार्थी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से राजस्थान बोर्ड वर्ष 2025 परीक्षा का सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Board Syllabus 2025

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा वर्ष 2024 में कक्षा 12वीं तक की परीक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है। इसके बाद अब नया सत्र शुरू हो चुका है इसलिए आरबीएसई द्वारा बिना समय खराब किए वर्ष 2025 का पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम के माध्यम से यह पता लगा सकते हैं कि इस वर्ष किताबों में किस प्रकार का सिलेबस पढ़ाया जाएगा और कौन सा विषय कितने नंबर का होगा। राजस्थान बोर्ड द्वारा सभी विषयों के सिलेबस जारी कर दिए गए हैं विद्यार्थी अपने कक्षा के अनुसार अपना सिलेबस की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। उसी एक ही पीडीएफ में विद्यार्थी को अपनी कक्षा के सभी विषयों का सिलेबस देखने को मिल जाएगा। कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा के अतिरिक्त बोर्ड ने प्रवेशिका 9वीं और दसवीं एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्याय का भी सिलेबस जारी किया है।

राजस्थान बोर्ड सिलेबस 2025 कैसे डाउनलोड करे

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सिलेबस 2025 डाउनलोड करने के लिए आप लोगों को सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। वहां आप लोगों को मुख्य पृष्ठ पर बाएं तरफ पाठ्यक्रम 2024-25 का लिंक देखने को मिलेगा आप लोगों को उस पर क्लिक करना है।

क्लिक करने के बाद आप लोगों के सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां आप लोगों को पाठ्यक्रम 2025 क्लास वाइज डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा। आप लोग अपनी कक्षा के अनुसार अपने सिलेबस की पीडीएफ उस लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसलिए क्लास वाइज राजस्थान बोर्ड सिलेबस डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे भी दिया गया है।

Download Rajasthan Board Syllabus 2025

9वीं कक्षा का सिलेबस डाउनलोड करने के लिएयहां क्लिक करें
10वीं कक्षा का सिलेबस डाउनलोड करने के लिएयहां क्लिक करें
11वीं कक्षा का सिलेबस डाउनलोड करने के लिएयहां क्लिक करें
12वीं कक्षा का सिलेबस डाउनलोड करने के लिएयहां क्लिक करें
प्रवेशिका (9)यहां क्लिक करें
प्रवेशिका (10)यहां क्लिक करें
कनि. उपाध्याययहां क्लिक करें
वरि. उपाध्याययहां क्लिक करें
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment