IB ACIO Grade-II Recruitment 2025: अगर आप भारत सरकार के प्रतिष्ठित खुफिया विभाग इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर आ चुका है। गृह मंत्रालय (MHA) ने IB ACIO Grade-II/Executive पदों पर 3717 रिक्तियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 19 जुलाई 2025 से 10 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जैसे: पदों का विवरण, योग्यता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, आवेदन प्रक्रिया, और जरूरी तिथियाँ।

IB ACIO Grade-II Recruitment 2025 Overview
विभाग | इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) – गृह मंत्रालय |
पद का नाम | ACIO Grade-II/Executive |
कुल पद | 3717 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
अधिसूचना तिथि | जुलाई 2025 |
आवेदन की शुरुआत | 19 जुलाई 2025 |
अंतिम तिथि | 10 अगस्त 2025 |
परीक्षा तिथि (संभावित) | सितंबर 2025 |
चयन प्रक्रिया | Tier-I, Tier-II, Interview |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.mha.gov.in |
IB ACIO Grade-II Recruitment 2025 Post Detail
श्रेणी | पदों की संख्या |
सामान्य (UR) | 1537 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 946 |
अनुसूचित जाति (SC) | 566 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 226 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 442 |
कुल पद | 3717 |
IB ACIO Grade-II Recruitment 2025 Education Qualification
- उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य है।
- कंप्यूटर ज्ञान आवश्यक है (बेसिक लेवल)।
IB ACIO Grade-II Recruitment 2025 Age Limit
IB ACIO Grade-II/Executive भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष तथा SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की आयु में छूट का लाभ मिलेगा। आयु की गणना 10 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अतिरिक्त सरकारी कर्मचारियों, दिव्यांगों एवं अन्य विशेष श्रेणियों को भी नियमों के अनुसार छूट प्राप्त होगी।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 27 वर्ष
Selection Process
उम्मीदवारों का चयन 3 चरणों में होगा:
- Tier-I: वस्तुनिष्ठ प्रकार की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- Tier-II: वर्णनात्मक परीक्षा (Descriptive Test)
- Interview: साक्षात्कार
Exam Pattern Tier-I (IB ACIO Exam Pattern 2025)
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
Current Affairs | 20 | 20 |
General Studies | 20 | 20 |
Numerical aptitude | 20 | 20 |
अंग्रेज़ी भाषा | 20 | 20 |
Reasoning/logical aptitude | 20 | 20 |
कुल | 100 प्रश्न | 100 अंक |
- समय: 1 घंटा (60 मिनट)
- नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक कटेंगे
Application Fee
IB ACIO भर्ती के लिए आवेदन करते समय सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 परीक्षा शुल्क और ₹550 प्रोसेसिंग शुल्क यानी कुल ₹650 का भुगतान करना होगा। वहीं SC, ST, महिला और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को केवल ₹550 प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है। आवेदन शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
श्रेणी | शुल्क |
सामान्य / OBC / EWS | ₹100 + ₹550 (प्रोसेसिंग शुल्क) |
SC / ST / महिला / पूर्व सैनिक | ₹550 (केवल प्रोसेसिंग शुल्क) |
IB ACIO भर्ती आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://www.mha.gov.in
- “IB ACIO Grade-II/Executive Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन की कॉपी का प्रिंट आउट अवश्य लें।
Notification And Apply Link
IB ACIO Recruitment 2025 Notification | Click Here |
Apply Link | Apply Now |
Official Website | Click Here |
Check All Latest Update | Click Here |
IB ACIO Grade-II Recruitment 2025 के आवेदन कब से कब तक भरे जाएंगे?
IB ACIO Grade-II भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 जुलाई 2025 से शुरू हो चुके हैं जो की 10 अगस्त 2025 तक चलेंगे
IB ACIO Grade-II Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करे?
IB ACIO Grade-II भर्ती 2025 के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे लिंक ऊपर दिया हुआ है।