राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी स्तर 2026 के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी कर दिये गए हैं। बोर्ड की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार CET सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगी और परीक्षा प्रतिदिन दो पारियों में होगी।
बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र, प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र, पहचान पत्र, ड्रेस कोड, प्रतिबंधित वस्तुओं, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए श्रुतलेखक और अनुचित साधनों के इस्तेमाल से संबंधित विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। इस लेख में हमने राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, परीक्षा का समय, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया और परीक्षा केंद्र पर ध्यान रखने योग्य सभी जरूरी नियम विस्तार से बताए गए हैं।
राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी 2026 परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार CET सीनियर सेकेंडरी परीक्षा का आयोजन तीन दिनों तक किया जाएगा। परीक्षा प्रत्येक दिन दो पारियों में आयोजित होगी।
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर) 2026 |
| आयोजन बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर |
| परीक्षा तिथियां | 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 |
| प्रथम पारी | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
| द्वितीय पारी | दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक |
| परीक्षा का माध्यम | आधिकारिक परीक्षा व्यवस्था के अनुसार |
| आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
| प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र | 26 नवंबर 2026 से डाउनलोड |
| परीक्षा केंद्र आवंटित जिले की जानकारी | 21 नवंबर 2026 से उपलब्ध |
राजस्थान CET परीक्षा 2026 का सम्पूर्ण टाइम टेबल
बोर्ड द्वारा परीक्षा की तिथि और पारी का समय स्पष्ट कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, पारी और रिपोर्टिंग समय की जानकारी ध्यान से देखनी चाहिए जिससे की परीक्षा के समय किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
| परीक्षा दिनांक | प्रथम पारी | द्वितीय पारी |
| 1 दिसंबर 2026 | सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक | दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक |
| 2 दिसंबर 2026 | सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक | दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक |
| 3 दिसंबर 2026 | सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक | दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक |
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तारीख के साथ-साथ अपनी पारी और परीक्षा केंद्र की जानकारी भी एडमिट कार्ड से मिलान कर लें।
राजस्थान CET 2026 परीक्षा केंद्र की जानकारी कब जारी हुई
अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र के लिए आवंटित जिले की जानकारी 21 नवंबर 2026 से अपनी SSO ID के माध्यम से देख सकते हैं और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र अलग से नहीं भेजे जाएंगे। इसलिए प्रत्येक अभ्यर्थी को स्वयं लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। परीक्षा केंद्र का जिला पता चलने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी यात्रा और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की व्यवस्था समय रहते कर लेनी चाहिए।
राजस्थान CET एडमिट कार्ड 2026 कब जारी होंगे?
RSSB की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी 2026 का प्रोविजनल एडमिट कार्ड 26 नवंबर 2026 से डाउनलोड किये जा सकेंगे। अभ्यर्थी अपना प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र राजस्थान भर्ती पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आधिकारिक वेबसाइट: https://recruitment.rajasthan.gov.in
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक: https://recruitment.rajasthan.gov.in/rectlogingetadmitcard
राजस्थान CET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
राजस्थान CET 2026 का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले राजस्थान भर्ती पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं
- वेबसाइट पर उपलब्ध Get Admit Card विकल्प पर क्लिक करें
- Recruitment के अंतर्गत दिए गए Get Admit Card विकल्प को सलेक्ट करे
- अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें
- मांगी गई जानकारी भरकर आगे बढ़ें, स्क्रीन पर प्रदर्शित अपना प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करें
- प्रवेश पत्र में दर्ज नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, पारी और परीक्षा केंद्र की जानकारी ध्यान से जांचें
- परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र का प्रिंट अपने पास सुरक्षित रखें
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देने पर संबंधित आधिकारिक माध्यम से जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।
परीक्षा केंद्र पर कितने समय पहले पहुंचना होगा?
RSSB ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से दो घंटे पहले उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद अभ्यर्थियों की तलाशी, पहचान सत्यापन और अन्य आवश्यक जांच की जाएगी। इसी कारण बोर्ड ने समय से पहले पहुंचने पर विशेष जोर दिया है।
बोर्ड के अनुसार परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से एक 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज लेकर जाएं
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए प्रोविजनल एडमिट कार्ड और मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लेकर जाना आवश्यक है। बोर्ड के निर्देशों के अनुसार आधार कार्ड से पहचान सत्यापन किया जा सकता है और आधार कार्ड में जन्मतिथि अंकित होना आवश्यक है। विशेष परिस्थितियों में पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र में से किसी एक के माध्यम से पहचान मिलान किया जा सकता है।
- प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र
- मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र
- हाल ही में खिंचवाई गई अपनी रंगीन फोटो
- नीले रंग का पारदर्शी बॉल पेन
अभ्यर्थी को अपनी नवीनतम रंगीन फोटो साथ लानी होगी। फोटो का आकार 2.5 सेंटीमीटर × 2.5 सेंटीमीटर होना चाहिए। फोटो एक महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए और उसमें किसी प्रकार की मॉर्फिंग, मर्जिंग या छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। निर्देशानुसार फोटो का उपयोग उपस्थिति पत्रक पर चस्पा करने के लिए किया जाएगा।
राजस्थान CET 2026 परीक्षा में प्रतिबंधित वस्तुएं
RSSB ने परीक्षा में नकल और अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए परीक्षा केंद्र पर कई वस्तुओं को प्रतिबंधित किया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर केवल निर्धारित चीजे लेकर जाना चाहिए, प्रतिबंधित वस्तु मिलने पर अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने से रोका जा सकता है और नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है। परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित वस्तुएं लेकर जाना प्रतिबंधित है:
- सामान्य घड़ी और स्मार्ट वॉच
- मोबाइल फोन
- ब्लूटूथ डिवाइस
- ईयरफोन और माइक्रोफोन
- कैलकुलेटर
- पेनड्राइव और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
- पानी की बोतल
- पर्स और बैग
- ज्योमेट्री बॉक्स और पेंसिल बॉक्स
- कागज, पर्चियां और नोटबुक
- किताबें और लॉग टेबल
- स्कैनर और अन्य संचार उपकरण
- स्लाइड रूल और व्हाइटनर
- किसी भी प्रकार का हथियार
परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित सामान सुरक्षित रखने की व्यवस्था नहीं होगी। इसलिए अभ्यर्थी ऐसी वस्तुएं अपने साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर न पहुंचें। विशेष रूप से मोबाइल फोन या ब्लूटूथ डिवाइस मिलने पर इसे गंभीर मामला माना जाएगा। तलाशी के दौरान ऐसा उपकरण मिलने पर अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
राजस्थान CET 2026 का ड्रेस कोड
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने CET परीक्षा में शामिल होने वाले पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया है, परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना जरूरी होगा।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अनुमत ड्रेस
पुरुष अभ्यर्थी सामान्य और साधारण कपड़े पहनकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
- पूरी या आधी बांह की सामान्य शर्ट
- टी-शर्ट
- कुर्ता-पायजामा
- सामान्य पैंट
- बिना धातु और बड़े बटन वाले स्वेटर या गर्म कपड़े
- साधारण कलावा, जनेऊ, रुद्राक्ष या कंठी, जिनमें किसी प्रकार की धातु न लगी हो
- हवाई चप्पल, सैंडल, जूते और टखने तक के मोजे
यदि अभ्यर्थी को जांच के दौरान गर्म कपड़े उतारने के लिए कहा जाता है, तो उसे जांच में सहयोग करना होगा।
महिला अभ्यर्थियों के लिए अनुमत ड्रेस
महिला अभ्यर्थी सामान्य भारतीय परिधान पहनकर परीक्षा में शामिल हो सकती हैं।
- सलवार सूट
- चुनरी या साड़ी
- आधी या पूरी बांह की शर्ट
- आधी या पूरी बांह का कुर्ता
- ब्लाउज
- बालों में साधारण रबर बैंड
- कांच की पतली चूड़ियां
महिला अभ्यर्थियों को भी ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जिनमें धातु के बड़े बटन, सजावटी पिन या अन्य संदिग्ध वस्तुएं न लगी हों।
परीक्षा में कौन-से कपड़े और सामान पहनकर जाना मना है
- कलाई घड़ी और स्मार्ट वॉच
- जींस
- बड़े बटन और धातु के बटन वाले कपड़े
- ब्रोच, सजावटी पिन और बैज
- फूल या अन्य सजावटी वस्तुएं
- अंगूठी, ब्रेसलेट और सामान्य चूड़ियों सहित अन्य आभूषण
- धूप का चश्मा
- बेल्ट
- हैंडबैग
- हेयर पिन
- गंडा या ताबीज
- टोपी और हैट
- स्कार्फ, स्टॉल, शॉल और मफलर
- टाई
- धातु की चेन वाली जैकेट
- ब्लेजर
- धातु की चेन वाले जूते
जींस पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों को केवल इसी कारण परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा, हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों की गहन जांच की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला अधिकारी या महिला कर्मचारी द्वारा की जाएगी एवं जांच के बाद आवश्यकतानुसार अभ्यर्थी से घोषणा पत्र भी भरवाया जा सकता है।
सिख अभ्यर्थियों के लिए विशेष निर्देश
बोर्ड की विज्ञप्ति में राजस्थान सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सिख धर्म के अभ्यर्थियों को धार्मिक प्रतीक धारण करके परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई है। इसके अंतर्गत कड़ा, कृपाण और पगड़ी आदि धारण करने की अनुमति है। हालांकि, कृपाण छोटी आकार की और कवर में होनी चाहिए। कृपाण को परीक्षा टेबल पर रखने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्र पर गहन जांच की जा सकती है। इसलिए उन्हें जांच प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त समय लेकर पहुंचना चाहिए।
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए श्रुतलेखक से संबंधित नियम
राजस्थान CET 2026 में शामिल होने वाले दिव्यांग और विशेष योग्यजन अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड ने श्रुतलेखक (Scribe) तथा अतिरिक्त समय से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जो अभ्यर्थी अपना श्रुतलेखक स्वयं लेकर आएंगे, उन्हें श्रुतलेखक की शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र, अभ्यर्थी और श्रुतलेखक के घोषणा पत्र तथा नियमानुसार दिव्यांगता का चिकित्सा प्रमाण पत्र परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक के सामने कम से कम एक दिन पहले प्रस्तुत करना होगा।
यदि अभ्यर्थी बोर्ड के माध्यम से श्रुतलेखक की सुविधा लेना चाहते हैं, तो उन्हें निर्धारित दिव्यांगता चिकित्सा प्रमाण पत्र के साथ कम से कम दो दिन पहले केंद्राधीक्षक के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करना होगा। श्रुतलेखक की शैक्षणिक योग्यता संबंधित भर्ती परीक्षा की निर्धारित शैक्षणिक योग्यता से एक स्तर नीचे होनी चाहिए। साथ ही ऐसे व्यक्ति को ही श्रुतलेखक के रूप में अनुमत किया जाएगा जिसने पहले श्रुतलेखक का कार्य नहीं किया हो।
बोर्ड ने दृष्टिबाधित विशेष योग्यजन अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष व्यवस्था का उल्लेख किया है, निर्धारित सरकारी निर्देशों के अनुसार ऐसे अभ्यर्थी परीक्षा के दिन अपना सहायक साथ ला सकते हैं, लेकिन इसके लिए संबंधित प्रक्रिया और शपथ पत्र की शर्तों का पालन करना होगा। अभ्यर्थियों को श्रुतलेखक से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइन और Appendix A, B, C, D तथा E का अध्ययन बोर्ड की वेबसाइट से करना चाहिए।
परीक्षा केंद्र पर पहचान सत्यापन और बायोमेट्रिक जांच
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की पहचान की जांच की जाएगी और इसके बाद फोटोयुक्त पहचान पत्र का मिलान, फ्रिस्किंग एजेंसी या बायोमेट्रिक डिवाइस के माध्यम से फेस रिकग्निशन और सतर्कता दल द्वारा जांच शामिल है। इन सभी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद ही अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को अपना रोल नंबर देखकर निर्धारित कक्ष में बैठना होगा और परीक्षा परिसर में अनावश्यक रूप से घूमने की अनुमति नहीं होगी।
अभ्यर्थियों को अपना रोल नंबर, परीक्षा कक्ष और सीट नंबर ध्यान से जांचना लेना चाहिए, गलत पारी या गलत कक्ष में बैठकर परीक्षा देने पर अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित किया जा सकता है एवं गंभीर स्थिति में भविष्य की परीक्षाओं से भी वंचित किया जा सकता है।
परीक्षा के बाद प्रश्न पुस्तिका और OMR शीट से जुड़े नियम
RSSB ने प्रश्न पत्रों के दुरुपयोग को रोकने के लिए परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्न पुस्तिका अपने साथ ले जाने पर रोक लगाई है। बोर्ड के निर्देशानुसार अभ्यर्थी परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्न पत्र की बुकलेट अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे जबकि, अभ्यर्थी अपनी OMR शीट की कार्बन प्रति अपने साथ ले जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने प्रश्न पत्र की सीरीज या Symbol को ध्यान में रखना चाहिए, अंतिम परीक्षा समाप्त होने के 24 घंटे के भीतर सभी पारियों में उपयोग किए गए प्रश्न पत्रों के सेट बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी वहां से अपना प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
OMR शीट भरते समय इन बातों का रखें ध्यान
अभ्यर्थियों को OMR शीट सावधानीपूर्वक भरनी चाहिए। उत्तर के गोले भरते समय उचित दबाव का इस्तेमाल करें ताकि कार्बन प्रति पर भी स्पष्ट निशान आए।बOMR शीट की कार्बन प्रति को परीक्षा के अंतिम परिणाम की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने तक सुरक्षित रखना आवश्यक है। बोर्ड द्वारा मांगे जाने पर अभ्यर्थी को यह प्रति प्रस्तुत करनी होगी। इसलिए कार्बन प्रति को खोने या खराब होने से बचाएं।
राजस्थान CET 2026 के अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
परीक्षा में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए अभ्यर्थियों को कुछ महत्वपूर्ण बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
- अपना प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र 26 नवंबर 2026 से डाउनलोड कर लें
- प्रवेश पत्र में परीक्षा की तारीख, पारी और केंद्र का पता जांच लें
- परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचने की व्यवस्था करें
- नीले रंग का पारदर्शी बॉल पेन साथ लेकर जाएं
- मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र और निर्धारित आकार की नवीनतम रंगीन फोटो साथ रखें
- मोबाइल फोन, घड़ी, स्मार्ट वॉच और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं लेकर न जाएं
- निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करें
- OMR शीट में गोले भरते समय सावधानी बरतें
- परीक्षा के बाद OMR शीट की कार्बन प्रति सुरक्षित रखें
- सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों से बचें
राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी 2026: महत्वपूर्ण लिंक
| RSSB की आधिकारिक वेबसाइट | https://rssb.rajasthan.gov.in |
| राजस्थान भर्ती पोर्टल | https://recruitment.rajasthan.gov.in |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड पोर्टल | https://recruitment.rajasthan.gov.in/rectlogingetadmitcard |