Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026: गेस्ट फैकल्टी भर्ती के आवेदन शुरू, 25 नवंबर अंतिम तिथि

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विद्या संबल योजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर गेस्ट फैकल्टी लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, इस योजना के तहत पात्र सेवानिवृत्त शिक्षक और निजी अभ्यर्थियों को प्राध्यापक (विभिन्न विषय) के पदों पर लगाया जाएगा।

विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है इच्छुक अभ्यर्थी 25 नवंबर 2026 दोपहर 12:00 बजे तक संबंधित विद्यालय के प्राचार्य अथवा यूसीईईओ के समक्ष व्यक्तिगत रूप से आवेदन जमा कर सकते हैं साथ ही चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा और किसी प्रकार का इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। इस लेख हम राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 की योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, चयन प्रक्रिया, मानदेय और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी बतायेंगे।

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 की महत्वपूर्ण जानकारी

विवरणजानकारी
योजना का नामविद्या संबल योजना 2026
विभागमाध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान
पद का नामप्राध्यापक (विभिन्न विषय)
नियुक्ति का प्रकारगेस्ट फैकल्टी
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आवेदन शुरू23 नवंबर 2026
अंतिम तिथि25 नवंबर 2026
अंतिम समयदोपहर 12:00 बजे
चयन प्रक्रियामेरिट लिस्ट
मानदेय400 रुपये प्रति घंटा
अधिकतम मासिक मानदेय30,000 रुपये
आधिकारिक वेबसाइटeducation.rajasthan.gov.in

विद्या संबल योजना 2026 में कौन से पद शामिल हैं

जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस चरण में प्राध्यापक (विभिन्न विषय) के पदों पर गेस्ट फैकल्टी लगाई जाएगी। नियुक्ति केवल विद्यालयों में स्वीकृत लेकिन वास्तव में रिक्त पदों पर ही की जाएगी। यह प्रक्रिया पंचायत राज संस्थाओं के क्षेत्रों को छोड़कर केवल नगरीय निकाय क्षेत्र के विद्यालयों के लिए निर्धारित की गई है। इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित विद्यालय में विषयवार रिक्त पद की जानकारी प्राप्त कर लें।

राजस्थान विद्या संबल योजना के लिए योग्यता और आयु सीमा

गेस्ट फैकल्टी के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम, 2021 के अनुसार संबंधित पद और विषय की निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। इस योजना में सेवानिवृत्त शिक्षक और पात्र निजी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और निजी अभ्यर्थियों के लिए संबंधित पद की न्यूनतम वांछित योग्यता होना आवश्यक है।

सेवानिवृत्त शिक्षक अधिकतम 65 वर्ष की आयु तक गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्य कर सकते हैं और न्यूनतम आयु संबंधित पद के सेवा नियमों के अनुसार निर्धारित होगी। अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में भाषा विषयों को छोड़कर अन्य विषयों के लिए संबंधित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता अंग्रेजी माध्यम में अर्जित होना अनिवार्य है।

विद्या संबल योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?

विद्या संबल योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित विद्यालय के प्राचार्य अथवा यूसीईईओ के सामने व्यक्तिगत रूप से जमा करना होगा, 

  1. सबसे पहले संबंधित विद्यालय में रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त करें
  2. निर्धारित आवेदन फॉर्म प्राप्त करें
  3. आवेदन फॉर्म में अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि और शैक्षणिक योग्यता भरें
  4. आवेदित विद्यालय और पद का नाम दर्ज करें
  5. सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वहस्ताक्षरित प्रतियां लगाएं
  6. निर्धारित शपथ पत्र और अन्य प्रमाण पत्र संलग्न करें
  7. आवेदन फॉर्म संबंधित विद्यालय के प्राचार्य अथवा यूसीईईओ के समक्ष व्यक्तिगत रूप से जमा करें

आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 दोपहर 12:00 बजे तक है इस प्रक्रिया के लिए विज्ञप्ति में ऑनलाइन आवेदन पोर्टल नहीं दिया गया है।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. माध्यमिक और उच्च माध्यमिक की अंकतालिका
  2. स्नातक और स्नातकोत्तर की अंकतालिका
  3. बीएड या समकक्ष योग्यता प्रमाण पत्र
  4. डीएलएड या समकक्ष प्रमाण पत्र
  5. आवश्यकतानुसार रीट या अन्य पात्रता परीक्षा का प्रमाण पत्र
  6. जाति प्रमाण पत्र, लागू होने पर
  7. दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, विधवा, परित्यक्ता या स्पोर्ट्स पर्सन संबंधी प्रमाण पत्र, लागू होने पर
  8. आधार कार्ड की प्रति
  9. मूल निवास प्रमाण पत्र
  10. दो राजपत्रित अधिकारियों द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र
  11. निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र

विद्या संबल योजना 2026 में चयन प्रक्रिया और मेरिट लिस्ट

इस योजना में अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार का इंटरव्यू नहीं होगा। मेरिट तैयार करने के लिए निर्धारित वेटेज निम्न प्रकार रखा गया हैं 

योग्यतानिर्धारित वेटेज
शैक्षणिक योग्यता75 प्रतिशत
व्यावसायिक योग्यता25 प्रतिशत
कुल100 प्रतिशत

सेवानिवृत्त शिक्षकों को मेरिट सूची में प्राथमिकता दी जाएगी साथ ही यदि सेवानिवृत्त शिक्षक का आवेदन उपलब्ध नहीं होता है और समान अंक की स्थिति बनती है, तो अधिक आयु वाले निजी अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। निर्देशों के अनुसार प्रत्येक रिक्त पद के लिए तीन अभ्यर्थियों की चयन सूची तैयार की जाएगी। इसका अनुमोदन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा।

विद्या संबल योजना में कितना मानदेय मिलेगा?

विद्या संबल योजना के तहत प्राध्यापक पद पर चयनित गेस्ट फैकल्टी को कक्षा 11वीं और 12वीं में अध्यापन कार्य के लिए प्रति घंटे के हिसाब से पैसे दिए जायेंग।

पदकक्षाप्रति घंटा मानदेयअधिकतम मासिक मानदेय
प्राध्यापक (विभिन्न विषय)11वीं से 12वीं400 रुपये30,000 रुपये

इस प्रकार चयनित अभ्यर्थियों को 400 रुपये प्रति घंटा मानदेय मिलेगा,  अधिकतम मासिक मानदेय 30,000 रुपये निर्धारित है।

विद्या संबल योजना में नियुक्ति कितने समय के लिए होगी

इस योजना के अंतर्गत गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी आधार पर की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 31 मार्च 2027 तक अथवा संबंधित पद पर नियमित नियुक्ति होने तक, इनमें से जो भी पहले हो, कार्य करने का अवसर मिलेगा। चयनित अभ्यर्थी को प्रस्ताव मिलने के सात दिनों के भीतर सहमति देनी होगी। निर्धारित समय में सहमति नहीं देने पर अगले क्रमांक के अभ्यर्थी को अवसर दिया जा सकता है।

कार्य का विवरणनिर्धारित तिथि
विद्यालय स्तरीय चयन समिति का गठन19 नवंबर 2026
रिक्त पदों का विज्ञापन21 नवंबर 2026
आवेदन प्रक्रिया23 से 25 नवंबर 2026
प्राप्त आवेदनों की सूची26 नवंबर 2026
आवेदन जांच और अस्थायी मेरिट सूची27 से 28 नवंबर 2026
अंतिम वरीयता सूची और चयन सूची30 नवंबर 2026
चयन सूची मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेजना1 दिसंबर 2026
चयन सूची जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेजना2 दिसंबर 2026
चयन सूची मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेजना3 दिसंबर 2026
जिला स्तरीय समिति से अनुमोदन4 दिसंबर 2026
नियुक्ति आदेश जारी4 दिसंबर 2026

विद्या संबल योजना 2026 की आधिकारिक वेबसाइट

विद्या संबल योजना के अंतर्गत रिक्त पदों की जानकारी संबंधित विद्यालय के नोटिस बोर्ड, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। अभ्यर्थी यहां से विभागीय सूचनाएं देख सकते हैं और संबंधित विद्यालय से आवेदन फॉर्म एवं रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: https://education.rajasthan.gov.in 

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
आधिकारिक विज्ञप्ति (PDF)Download Official PDF
शिक्षा विभाग राजस्थान की वेबसाइटयहां क्लिक करें
राजस्थान शिक्षा विभागOfficial Website

Leave a Comment