VMOU ITEP Admission 2026: BA B.Ed और B.Sc B.Ed में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 3 दिसंबर तक मिलेगा मौका

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार वर्षीय ITEP कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार BA B.Ed और B.Sc B.Ed कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन मांगे गए हैं जिन अभ्यर्थी ने NTA की ओर से आयोजित NCET 2026 परीक्षा में शामिल हुए हैं वह इस प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है और इच्छुक अभ्यर्थी 3 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

BA B.Ed और B.Sc B.Ed में मिलेगा प्रवेश

ITEP यानी Integrated Teacher Education Programme एक चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम है इस कोर्स के तहत अभ्यर्थियों को BA B.Ed और B.Sc B.Ed में प्रवेश दिया जाएगा, यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुरूप संचालित किया जा रहा है।

राजस्थान में इस कोर्स के लिए मान्यता प्राप्त शिक्षक शिक्षा संस्थानों में प्रवेश केंद्रीय ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा जिसके लिए अभ्यर्थियों को पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसके बाद अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स के विकल्प भरने होंगे।

कौन आवेदन कर सकता है?

ITEP 2026-27 में प्रवेश के लिए कुछ जरूरी योग्यताएं निर्धारित की गई हैं 

सबसे पहले अभ्यर्थी का NTA की ओर से आयोजित NCET 2026 परीक्षा में शामिल होना जरूरी है इसके अलावा अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या उसके समकक्ष परीक्षा पास की हो और सामान्य रूप से 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। 

SC, ST, OBC, दिव्यांग, EWS और अन्य पात्र आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी एवं अभ्यर्थियों को संबंधित कोर्स की विषयवार योग्यता भी पूरी करनी होगी अंतिम पात्रता का निर्धारण NCTE और राज्य सरकार के नियमों के अनुसार किया जाएगा.

NCET स्कोर से बनेगी मेरिट लिस्ट

इस प्रवेश प्रक्रिया में मेरिट लिस्ट NCET 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी और संबंधित कोर्स की विषयवार पात्रता भी जांची जाएगी। 

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार श्रेणीवार मेरिट और आरक्षण का लाभ मिलेगा, अगर दो या अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान रहते हैं, तो उनकी मेरिट का निर्धारण NTA और प्रवेश नियमों में तय टाई-ब्रेकिंग प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। मेरिट लिस्ट और सीट आवंटन का परिणाम विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा।

ऐसे होगा कॉलेज अलॉटमेंट

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों को पोर्टल पर उपलब्ध ITEP कॉलेजों के विकल्प भरने होंगे, अभ्यर्थी अपनी पसंद के अनुसार एक या उससे अधिक संस्थानों का चयन कर सकते हैं। इसके बाद BA B.Ed और B.Sc B.Ed के विकल्प अलग-अलग दिखाई देंगे।

यहां एक चीज का ध्यान रखें कि कॉलेज भरते समय अपनी पसंद के संस्थान को सबसे ऊपर रखें, क्योंकि सीट आवंटन में आपकी मेरिट के साथ-साथ भरे गए विकल्पों का क्रम भी महत्वपूर्ण रहेगा, सीटों का आवंटन NCET स्कोर, श्रेणी, कोर्स की पात्रता, कॉलेज की प्राथमिकता और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा। 

इसके बाद कॉलेज आवंटित होने के बाद अभ्यर्थी को निर्धारित समय में ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे इसके बाद आवंटित कॉलेज में जाकर रिपोर्टिंग भी करनी होगी। दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने के बाद ही प्रवेश की अंतिम निर्णय होगा

आवेदन और प्रवेश के लिए कितनी फीस देनी होगी

जारी दिशा-निर्देशों में फीस की जानकारी भी दी गई है, इसके अनुसार अभ्यर्थियों को निम्न शुल्क देना होगा –

  • रजिस्ट्रेशन फीस: 1,000 रुपये (नॉन रिफंडेबल)
  • काउंसलिंग फीस: 5,000 रुपये (रिफंडेबल)
  • संस्थान आवंटन के बाद देय फीस: 24,568 रुपये एकमुश्त

काउंसलिंग फीस और अन्य शुल्क जमा करने से पहले अभ्यर्थियों को पोर्टल पर उपलब्ध दिशा-निर्देश जरूर पढ़ लेने चाहिए

एडमिशन के समय इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

कॉलेज में प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को कुछ जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। 

इनमें NCET 2026 स्कोर कार्ड, 10वीं और 12वीं की अंकतालिका, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, EWS प्रमाण पत्र और दिव्यांगता प्रमाण पत्र शामिल हैं

संबंधित प्रमाण पत्र केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को देने होंगे जिन पर वे लागू होते हैं इसके अलावा आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और फीस की रसीद तथा सीट आवंटन पत्र भी जरूरी होंगे।

कहां और कब तक करें ऑनलाइन आवेदन

VMOU ITEP Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक किए जा सकते हैं, आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय के निर्धारित पोर्टल पर जाना होगा –

अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लेवे और। आवेदन में किसी भी तरह की गलत जानकारी देने से प्रवेश निरस्त हो सकता है, रजिस्ट्रेशन, कॉलेज चॉइस फिलिंग, फीस भुगतान और कॉलेज में रिपोर्टिंग की तारीखों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल चेक करते रहे।

Leave a Comment