Gargi Puraskar Yojana: राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना 2023-24 के लिए आवेदन शुरू

नोट: इस लेख में दी गई आवेदन तिथियाँ और योजना संबंधी जानकारी सत्र 2023-24 की है। वर्तमान सत्र की पात्रता, आवेदन तिथि और दिशा-निर्देशों के लिए शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

Gargi Puraskar Yojana Latest Update (2026): राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना 2026-27 के लिए आवेदन की नई अंतिम तिथि की आधिकारिक पुष्टि अभी उपलब्ध जानकारी में नहीं मिली है। पिछले शैक्षणिक सत्र 2025-26 में गार्गी पुरस्कार की प्रथम एवं द्वितीय किस्त और बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के शेष पात्र आवेदन 28 फरवरी 2026 तक भरने के निर्देश दिए गए थे। पिछले सत्रों में भी आवेदन संबंधी सूचनाएं अक्टूबर और नवंबर के दौरान जारी हुई थीं। इसलिए नए आवेदन की सूचना के लिए राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल पर नजर रखें। हालांकि, 2026-27 के आवेदन कब शुरू होंगे, इसकी अभी निश्चित तारीख घोषित नहीं मानी जानी चाहिए।

राजस्थान सरकार द्वारा गार्गी पुरस्कार योजना के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए। बालिकाओं द्वारा 31 मई 2024 तक गार्गी पुरस्कार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Gargi Puraskar Yojana 2023-24
Gargi Puraskar Yojana 2023-24

सरकार द्वारा बालिकाओं को पुरस्कृत करने के लिए गार्गी पुरस्कार योजना का संचालन किया गया है इसके तहत यदि बालिका द्वारा माध्यमिक स्तर यानी की दसवीं बोर्ड परीक्षा में 75% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए जाते हैं तो उसे‌ ₹3000 के प्रोत्साहन राशि दी जाएगी और यदि वही बालिका उच्च माध्यमिक स्तर यानी की बार भी बोर्ड परीक्षा में 75% या इससे अधिक काम प्राप्त करती है तो उसे ₹5000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। राजस्थान सरकार द्वारा गार्गी पुरस्कार योजना का आरंभ बालिकाओं में पढ़ाई हेतु जागरूकता और उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु किया गया। बालिकाओं द्वारा इस योजना के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक एवं योग्य बालिकाएं गार्गी पुरस्कार योजना के लिए 31 मई 2024 तक आवेदन कर सकती है। योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी जैसे की योग्यता आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन की प्रक्रिया के लिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़े।

गार्गी पुरस्कार योजना के लिए पात्रता

राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना के लिए आवेदन करने वाली बालिकाओं के लिए कुछ पत्रताएं रखी गई है। बालिकाओं का इस योजना का लाभ उठाने के लिए राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है और योजना के तहत मांगे गए सारे दस्तावेज अधिकारी द्वारा सत्यापित होने चाहिए। 

इसके अतिरिक्त बालिका के माता-पिता में से कोई भी सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए और पारिवारिक आय एक लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए साथ ही लाभार्थी बालिका के पास उस जगह का जहां निवास करती है सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है। महत्वपूर्ण की बालिकाओं द्वारा 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हुए होने चाहिए।

गार्गी पुरस्कार योजना के लिए आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

इस योजना के लिए आवेदन करने वाली बालिकाओं के पास आधार कार्ड,‌ मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, स्कूल द्वारा प्रमाणित लिखित दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो, जन आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण, आवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और 10वीं या 12वीं कक्षा की अंक तालिकाएं होनी अनिवार्य है। बताए गए दस्तावेज बालिकाओं द्वारा आवेदन के समय संलग्न करने होंगे।

गार्गी पुरस्कार योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

बालिकाओं द्वारा गार्गी पुरस्कार के लिए ऑनलाइन माध्यम या नजदीकी ईमित्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के समय आपके पास जन आधार कार्ड विवरण होना अनिवार्य है जिसमें आवेदक का नाम एवं दिनांक सही होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन हेतु लिंक नीचे दिया गया

सबसे पहले आप लोगों को राज्य शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है वहां आप लोगों को गार्गी पुरस्कार योजना के लिए आवेदन हेतु लिंक मिलेगा। उसे पर क्लिक करने के बाद आप लोगों के सामने आवेदन पत्र ओपन हो जाएगा जिसमें पूछी गई जानकारी जैसे कि नाम, पिता का नाम, माता का नाम इत्यादि भर देना है। और प्रमाणीकरण के लिंक पर क्लिक कर देना है। समस्त जानकारी भर देने के बाद आप लोग अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

Gargi Puraskar Yojana Apply Link

राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना के लिए आवेदन हेतु: यहां क्लिक करे

Leave a Comment