सरकारी विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑफिस असिस्टेंट (Office Assistant) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए कुल 15 पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा और इस भर्ती के लिए किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी आवेदन करने हेतु योग्य रहेगे। NTA की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार यह नियुक्ति पांच साल के लिए संविदा (Contract) के आधार पर होगी एवं उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए निर्धारित फॉर्म भरकर ईमेल के माध्यम से अपने दस्तावेज भेजने होंगे।
NTA में ऑफिस असिस्टेंट के 15 पदों पर भर्ती
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से ऑफिस असिस्टेंट के कुल 15 पदों के लिए यह भर्ती निकाली गई है, चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मुख्य रूप से NTA के नई दिल्ली स्थित कार्यालय में की जाएगी। इस पद पर काम करने वाले कर्मचारियों को कार्यालय से जुड़े सामान्य काम संभालने होंगे और इनमें फाइलों और दस्तावेजों का रखरखाव, कंप्यूटर पर डाटा एंट्री, पत्राचार, रिकॉर्ड मैनेजमेंट और अलग-अलग विभागों के बीच समन्वय जैसे कार्य शामिल होंगे।
शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए यानी BA, BSc, BCom या किसी अन्य विषय से स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं
- इसके साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान होना चाहिए MS Word, MS Excel, PowerPoint, ईमेल और इंटरनेट आधारित एप्लिकेशन का इस्तेमाल करना आना चाहिए
- उम्मीदवार की हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखने और बातचीत करने की क्षमता भी अच्छी होनी चाहिए
- ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन, क्लर्क से जुड़े काम, डाटा एंट्री, फाइल मैनेजमेंट या सेक्रेटेरियल असिस्टेंस का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है
आयु सीमा कितनी रखी गई है
NTA के अनुसार उम्मीदवार की उम्र 50 वर्ष से कम होनी चाहिए असाधारण योग्यता वाले उम्मीदवारों के मामले में NTA के नियमों के अनुसार आयु में छूट पर दिया जा सकता है।
कितनी मिलेगी सैलरी
ऑफिस असिस्टेंट के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के Pay Level 4 के बराबर सैलरी दिया जाएगा, हालांकि, विज्ञापन में निश्चित मासिक वेतन की राशि नहीं बताई गई है।
पांच साल के लिए होगी नियुक्ति
इस भर्ती में नियुक्ति पांच साल की अवधि के लिए संविदा आधार पर होगी, उम्मीदवार के काम और संगठन की जरूरत के अनुसार इस अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है। यह बात ध्यान रखना जरूरी है कि इस संविदा नियुक्ति से NTA में नियमित सरकारी नौकरी या स्थायी नियुक्ति का अधिकार नहीं मिलेगा यानी यह भर्ती स्थायी पदों पर होने वाली सामान्य सरकारी भर्ती से अलग है।
ऑफिस असिस्टेंट का क्या रहेगा काम
इस पद पर चयनित उम्मीदवार को NTA के कार्यालय में रोजमर्रा के प्रशासनिक कामों में मदद करनी होगी।ल इसमें कागजी और डिजिटल रिकॉर्ड संभालना, फाइलों को एक विभाग से दूसरे विभाग तक पहुंचाना और उनका रिकॉर्ड रखना शामिल है।
इसके अलावा सरकारी पत्र और रिपोर्ट तैयार करने, डाटा एंट्री, स्प्रेडशीट अपडेट करने, मीटिंग की व्यवस्था करने और ईमेल व फोन कॉल से जुड़ा काम भी करना पड़ सकता है। NTA की और से आयोजित परीक्षाओं, बैठकों और अन्य कार्यक्रमों की व्यवस्था में भी सहयोग देना होगा एवं उम्मीदवार को आधिकारिक दस्तावेजों की गोपनीयता बनाए रखनी होगी।
चयन कैसे किया जाएगा?
उम्मीदवारों का चयन NTA की ओर से तय की जाने वाली प्रक्रिया के आधार पर होगा इसमें आवेदन पत्रों की जांच और व्यक्तिगत बातचीत या इंटरव्यू शामिल हो सकती है। किस उम्मीदवार को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा और चयन के लिए कौन से मानदंड लागू होंगे, इसका फैसला NTA करेगा केवल योग्यता पूरी करने से चयन की गारंटी नहीं मिलेगी।
NTA Office Assistant Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर फॉर्म भरने की प्रक्रिया नहीं दी गई है उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर ईमेल के माध्यम से आवेदन भेजना होगा।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले भर्ती विज्ञापन के साथ दिए गए Annexure-I आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें। इसमें अपना नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी भरें
- इसके बाद अपना विस्तृत CV या Resume तैयार करें
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और पहचान पत्र की स्वप्रमाणित प्रतियां भी आवेदन के साथ लगाएं
- पूरा आवेदन इस ईमेल आईडी पर भेजना होगा।
ईमेल आईडी: recruitment@nta.ac.in
ईमेल के Subject में यह लिखना है: Application for the post of Office Assistant (OA), NTA
आवेदन के साथ कौन-कौन से दस्तावेज भेजने होंगे?
उम्मीदवारों को आवेदन के साथ विस्तृत CV या Resume, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) और सरकारी पहचान पत्र की कॉपी भेजनी होगी जरूरत के अनुसार अन्य सहायक दस्तावेज भी लगाए जा सकते हैं। ध्यान रखें कि आवेदन फॉर्म में दी गई सभी जानकारियां सही होनी चाहिए अधूरे आवेदन या जरूरी दस्तावेजों के बिना भेजे गए आवेदन रिजेक्ट किए जा सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तारीख क्या है
NTA के विज्ञापन में आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तारीख विज्ञापन जारी होने के दो सप्ताह बाद रखी गई है निर्धारित अंतिम तारीख के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती विज्ञापन की प्रकाशन तिथि और अंतिम आवेदन तिथि की जांच करके समय रहते अपना आवेदन भेजें।
आधिकारिक वेबसाइट: https://www.nta.ac.in
आवेदन भेजने से पहले आधिकारिक विज्ञापन और उसमें दिए गए Annexure-I फॉर्म को अच्छी तरह पढ़ लें पर यह ध्यान रखें कि यह भर्ती पांच साल की संविदा नियुक्ति के लिए है, स्थायी सरकारी नौकरी के लिए नहीं।
NTA Office Assistant Recruitment 2026 Important Links
| Notification PDF | Download Notification |
| Apply Link | Apply Through Email |
| Official Website | NTA Official Website |
| आवेदन का माध्यम | |
| Email ID | recruitment@nta.ac.in |